इससे ज्यादा क्या होगा?

धर्म पूछ कर गोली मारी, इससे ज्यादा क्या होगा? थर्राई मानवता सारी, इससे ज्यादा क्या होगा? चार दिनों का मौन प्रदर्शन नारे और जुलूस यही, जान चुका है अत्याचारी, इससे ज्यादा क्या होगा? कैसे कोई करे भरोसा, इन ऐसे हालातों में, है मजहब के हाथ कटारी, इससे ज्यादा क्या होगा? अच्छा हो आतंकी सारे, पाकिस्तानी ही निकलें, गर निकले घर में गद्दारी, इससे ज्यादा क्या होगा? हिन्दुस्तां की रीत यही है, हाथोंहाथ हिसाब करे, हो जाने दो आरी-पारी, इससे ज्यादा क्या होगा? आठ दशक से झेल रहे हैं, पाक परस्ती की पीड़ा मिल चुकी बेअंत बीमारी, इससे ज्यादा क्या होगा? […]

» Read more

सूरां मरण तणो की सोच?

सूरां मरण तणो की सोच?
वीर को मृत्यु की क्या चिंता?

संदर्भपहलगाम में गोली के भय से कलमा पढ़कर प्राण बचाने के संदर्भ में

मैं आथूणै राजस्थान का निवासी हूं। जहां पग-पग पर ऐसे नर-नाहरों की पाषाण पूतलियां स्वाभिमान से सिर ताने खड़ी है, जिन्होंने धर्म, धरती, गौरक्षा और स्त्री सम्मान की रक्षार्थ सिर कट जाने पर भी रणांगण में शत्रुओं का संहार करते रहे। उन्होंने मृत्यु के आगत भय से धर्म की ध्वजा को नहीं छोड़ा‌‌। उन्होंने मरणा श्रेयष्कर समझा पर दूसरे धर्म का कलमा पढ़ना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट उद्घोषणा की कि-[…]

» Read more

हे पंथी! यह संदेश तेजमाल भाटी को कह देना।

आजका संदर्भ-जाओ मोदी को बता देना।

हम पढ़ते, कहते और सुनते भी है कि काश्मीर हमारा भारत का मुकुट मणि है। लेकिन हर दूसरे दिन ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाओं के विषय में सुनते और पढ़ते हैं तो लगता नहीं कि कश्मीर हमारा है।

कविराज बद्रीदानजी कविया ने कश्मीर पर कुछ दोहे लिखे तो उनमें से एक यह था कि-

लड़ पंजाबी बंगाल ली, सातूं लीनी सिंध।
काश्मीर लेवण कसै, हार हुई कै जयहिंद।।

[…]

» Read more