सूरां मरण तणो की सोच?

सूरां मरण तणो की सोच?
वीर को मृत्यु की क्या चिंता?

संदर्भपहलगाम में गोली के भय से कलमा पढ़कर प्राण बचाने के संदर्भ में

मैं आथूणै राजस्थान का निवासी हूं। जहां पग-पग पर ऐसे नर-नाहरों की पाषाण पूतलियां स्वाभिमान से सिर ताने खड़ी है, जिन्होंने धर्म, धरती, गौरक्षा और स्त्री सम्मान की रक्षार्थ सिर कट जाने पर भी रणांगण में शत्रुओं का संहार करते रहे। उन्होंने मृत्यु के आगत भय से धर्म की ध्वजा को नहीं छोड़ा‌‌। उन्होंने मरणा श्रेयष्कर समझा पर दूसरे धर्म का कलमा पढ़ना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट उद्घोषणा की कि-[…]

» Read more

हे पंथी! यह संदेश तेजमाल भाटी को कह देना।

आजका संदर्भ-जाओ मोदी को बता देना।

हम पढ़ते, कहते और सुनते भी है कि काश्मीर हमारा भारत का मुकुट मणि है। लेकिन हर दूसरे दिन ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाओं के विषय में सुनते और पढ़ते हैं तो लगता नहीं कि कश्मीर हमारा है।

कविराज बद्रीदानजी कविया ने कश्मीर पर कुछ दोहे लिखे तो उनमें से एक यह था कि-

लड़ पंजाबी बंगाल ली, सातूं लीनी सिंध।
काश्मीर लेवण कसै, हार हुई कै जयहिंद।।

[…]

» Read more

काव्य एवं इतिहास का सुभग सुमेल: गजन प्रकास

प्राक्कथन

राजस्थान वीर प्रसविनी धरा के रूप में विश्वविदित है। इसे धारा तीर्थ के धाम के रूप में जाना जाता है। जहाँ शूरमाओं ने केशरिया कर शाका किए वहीं वीरांगनओं ने अपने स्वाभिमान की रक्षार्थ जौहर की अग्नि में स्नान कर अपनी कुलीन परम्पराओं को अक्षुण्ण रखा। यहाँ के वीरों ने मातृभूमि के मान-मंडन व अरियों के दर्प खंडन हेतु रणांगण में वीरगति प्राप्त करने में मरण की सार्थकता मानकर यह घोषित किया कि ”मरणो घर रै मांझियां, जम नरकां ले जाय।[…]

» Read more

तूंकारो कवि ज्यूं तवै

कवि नै शास्त्रां में स्वयंभू अर निरंकुश मान्यो गयो। यानी कवि रो दर्जो ऊंचो मानीज्यो है। आपां राजस्थानी रो काव्य मध्यकाल़ सूं लेयर आज तांई रो, वो काव्य पढ़ां जिणमें नायक रै गुणां-अवगुणां री चर्चा है तो आ बात सोल़ै आना सही है कै कवि नायक नै तूंकारै सूं ई संबोधित कियो है। काव्य रो नायक, भलांई कोई गढपति हुवो कै भलांई गडाल़पति। उण, उणांनै तूंकारै सूं ई संबोधित कियो है। डिंगल़ कवियां तो अठै तक कैयी है कै जे तमाखू में घी रल़ायर चिलम पीवोला तो जैर हुय जावैला अर जे कविता में नायक नै जी सूं संबोधित कर रैया हो तो कविता में दूषण मान्यो जावैला-[…]

» Read more

सूंधाराय रा छंद

।।छंद – त्रिभंगी।।
सूंधै सुरराई ओपत आई, गिर गूंजाई गणणाई।
कीरत कंदराई धर पसराई, संत किताई सरणाई।
करवै कविताई उर उमँगाई, संकट माई काप सबै।
जय जय चामुंडा वैरि विखंडा, फरकत झंडा आभ फबै।।1[…]

» Read more

मैं ही तो मोरवड़ा गांव हूं

मैं ही तो मोरवड़ा गांव हूं। हां भावों के अतिरेक में हूं तभी तो यह मैं भूल ही गया कि आप मुझे नहीं जानतें। क्योंकि मेरा इतिहास में कहीं नाम अंकित नहीं है। होता भी कैसे ?यह किन्हीं नामधारियों का गांव नहीं रहा है। मैं तो जनसाधारण का गांव रहा हूं जिनका इतिहास होते हुए भी इतिहास नहीं होता। इतिहास सदैव बड़ों का लिखा व लिखाया जाता है। छोटों का कैसा इतिहास?वे तो अपने खमीर के कारण जमीर को जीवित रखने के यत्नों में खटते हुए चलें जाते हैं।…

» Read more

रांमदेवजी रा छंद

।।छंद-नाराच।।
मुदै मरू ज देश मंझ, हार संत हालियो।
दयाल़धीस द्वारका, निपूत भक्त नाल़ियो।
अखीज वीणती अजै ज, राज गेह रम्मणा।
पिछम्म धांम रांम पीर, सांम भीर सम्भणा।।1[…]

» Read more

इसी जमर अग्नि से तूं जलेगा

(लाछांबाई खिड़ियांणी जानामेड़ी की जमर कथा) मयूर कितना सुंदर पक्षी होता है। शायद उसे अपनी इसी सुंदरता पर गर्व भी है लेकिन जब वो अपने फटे व धूसर पैरों को देखता है तो उसे अपनी सुंदरता विद्रूप लगने लगती है, और उसे रोना आ जाता है। तभी तो यह कहावत चली है कि ‘मोरियो घणो ई रूपाल़ो हुवै पण पगां कांनी देखै जणै रोवै।’ यही बात कमोबेश चारण इतिहास संबंधी शोध करते या लिखतें समय होती है। जिन लोगों ने दूसरों पर बहुत विस्तार से लिखा लेकिन स्वयं की बातें केवल श्रुति परंपरा में संजोकर रखी। श्रुति परंपरा में एक […]

» Read more

यशोश्वरी माँ का कवित्त

।।कवित्त।।
दुष्टन संहार कर संतन रुखार कर,
साद आद समै हूं से कष्ट सब टाल़िका।
भक्तन के भाव भाल़ जग के जंजाल जाल़,
प्रसन्न प्रसून आ पहन कंठ माल़िका।
यश को विस्तार देय कुयश को गार देय,
यशोश्वरी मेरी मात भाव दास भाल़िका।
चंडिका तुम्हारी आभ झंडी ओ सिंदूरी वर्ण,
कीरती अक्षुण्ण रहे शूल़पांणि काल़िका।।[…]

» Read more

मोद कवि गीध मोद धार करेगो

।।कवित्त (पिंगल में)।।
सिरोही को सांम सज्यो लज्यो न अकाम माग,
मोरवड़ा गांम परे भेजि सेन भारी है।
ईनमीन साढी तीन पातन आवास वहां,
प्रेमी वे जमीन के सदीन साख धारी है।
अतंक हूं के डंक हूं से निशंक सारे वीर
यश हूं के अंकधारी नेस नर-नारी है।
बंध्यो सिर सूत सोई मन मजबूत भारी,
भिड्या दूत जम्मन से कथा धर सारी है।।[…]

» Read more
1 2 3 50