मोद कवि गीध मोद धार करेगो
।।कवित्त (पिंगल में)।।
सिरोही को सांम सज्यो लज्यो न अकाम माग,
मोरवड़ा गांम परे भेजि सेन भारी है।
ईनमीन साढी तीन पातन आवास वहां,
प्रेमी वे जमीन के सदीन साख धारी है।
अतंक हूं के डंक हूं से निशंक सारे वीर
यश हूं के अंकधारी नेस नर-नारी है।
बंध्यो सिर सूत सोई मन मजबूत भारी,
भिड्या दूत जम्मन से कथा धर सारी है।।[…]