जब ठाकुर साहब ने की कविराज की चाकरी
संवत १७४० के आसपास मेवाड़ के सूळवाड़ा नामक गांव में चारण जाति के कविया गोत्र में कवि करणीदान जी का जन्म हुआ वे राजस्थान की डिंगल भाषा के महाकवि तो थे ही साथ ही पिंगल, संस्कृत व ब्रज भाषा के भी विद्वान थे इन भाषाओँ में उन्होंने कई ग्रन्थ लिखे। उनके लिखे “सुजस प्रकास” व “बिडद सिणगार” ग्रन्थ बहुत ख्यात हुए। उस जमाने में लोगों के जातिय ढोंग व आचरण देख उन्होंने “जतोरासो” नामक ग्रन्थ लिखा जिसमे समाज के ऊपर तीखे कटाक्ष थे, पर एक साधू के कहने पर वो ग्रन्थ उन्होंने खुद ही जला डाला। उस वक्त की राजनीती […]
» Read more