किरण जिसा किरदार कठै

झुरै घरनार परिवार में अपार दुःख,
करै हाहाकार सारे मीत यार नाहटा।

कौन करे सार सत्कार सदसाहित को,
कौन दे दुलार मान मनुहार नाहटा।

करत गुहार बार बार सो संभार देख,
भाषा अरु साहित पे मोटी मार नाहटा।

‘गजादान’ कहे अेक बार आ’र गल्ल कर,
‘लाडी’ कह पुकार यूं उतार भार नाहटा।

» Read more

पुस्तक समीक्षा: गीतां पैली घूघरी – श्री भागीरथ सिंह भाग्य

राजस्थानी कविमंचां रा महारथी कवियां मांय सूं अेक गीरबैजोग कवि है- श्री भागीरथसिंह भाग्य। आपरी अलबेली अदा, सरस रचनावां, सुरील राग, मनमौजी सभाव, ऊंडी दीठ, लोकरंग-ढंग री गैरी पिछाण, संस्कृति अर सामाजिक जीवणमूल्यां री जबरी जाण-पिछाण, लोकव्यवहार री लळकती-टळकती रगां नैं टंटोळण री लकब अर जनता-जनार्दन री चाह रा जाणीजाण कवि भागीरथसिंह भाग्य री रचनावां रा अनुभूति अर अभिव्यक्ति दोनूं पख प्रबळ है। कवि जीवण रा लगैटगै साठ बसंत देख चुक्यो अर मोकळी रचनावां लिखी है। कवि री लगैटगै 90 काव्यरचनावां रूपी सुमनां सूं सज्यो गुलदस्तो है ‘गीतां पैली घूघरी’ सिरैनामक पोथी। पोथी सद्भावना समिति पिलाणी सूं प्रकाशित हुई है। आमुख पं. नागराज जी शर्मा, संपादक-बिणाजारो रो लिख्योड़ो है, जकां रो अनुभव अर साहित्यिक दखल किणी परिचै री मोहताज नीं है। नागराजजी लिखै कै ‘भागीरथसिंह भाग्य कविता लिखै ई कोनी, कविता नैं जीवै है।’ साव साची बात है।[…]

» Read more

आग नफ़रत री बुझाओ

आग नफ़रत री बुझाओ, आ समय री माँग है।
हेत री जाजम जमाओ, आ समय री माँग है।
मौन तोड्यां बिन मनां री ग्रन्थियां उळझै घुळै।
परस्पर बोलो-बुलाओ, आ समय री माँग है।
बारणा अर बारियाँ ढक, सोवणै सूं नीं सधै
आज घर सूं बा’र आओ, आ समय री माँग है।
दोष देकर दूसरां नैं, पाक-दामण मत बणो
आंगळी खुद पर उठाओ, आ समय री माँग है।[…]

» Read more

क्यूं राखै करड़ाण अणूती

क्यूं राखै करड़ाण अणूती
छोड परी आ बाण अणूती
धड़ो करंतां ध्यान राखजे
निजर-ताकड़ी काण अणूती
कुळपतराई कारण काया
खाली ओगण खाण अणूती
चाव-चूंटियो काढ़ माट सूं
छाछ मती ना छाण अणूती[…]

» Read more

पुस्तक लोकार्पण – काव्य कलरव काव्य संग्रह


काव्य कलरव काव्य संग्रह के लोकार्पण का अवसर अतिथियों के उत्प्रेरक एवम उम्दा उद्बोधनों, कवियों की प्रभावी काव्य-प्रस्तुतियों तथा समागत मित्रों की गरिमामयी एवम अपनत्व भरी उपस्थिति से अविस्मरणीय बना।

‘‘साहित्य समाज का दर्पण है लेकिन यह दर्पण सामान्य दर्पण की तरह मात्र बाह्य संसार की दृश्यमान चीजों को ही प्रतिबिम्बित नहीं करता वरन यह ऐसा विलक्षण दर्पण है जो समाज के प्रति समर्पण को प्रतिबिंबित करता है। सकारात्मक समर्पण की प्रेरणास्पद छवियों को सामाजिकों के समक्ष अभिव्यक्त कर अपनी संवेदना एवं संचेतना के बल पर करणीय एवं अकरणीय कार्यों की सम्यक पहचान कराने का काम साहित्य करता है, ऐसे साहित्यिक सृजन को एक वाट्सएप समूह द्वारा संरक्षित, संवर्द्धित एवं प्रोत्साहित किए जाने पर मुझे अपार खुशी है। इससे मुझे भरोसा है कि साहित्य सृजन की सरस सलिला सतत प्रवाहित होती रहेगी।’’ उक्त विचार काव्य कलरव समूह की ओर से रविवार को झालाना ऑफिसर्स क्लब, जयपुर में आयोजित ‘काव्य कलरव पुस्तक लोकार्पण समारोह’ के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति श्रीमान महेशचंद्र शर्मा ने व्यक्त किए।

» Read more

नमण धरा नागौर

नमण धरा नागौर, और कुण तो सूं आगै।
संत भगत सिरमौर, तोर जस जोती जागै।
तूँ मोटी महमाय, उदर मीरां उपजावै।
गुण गोविंद रा गाय, दाय नह दूजो आवै।
जहं सूरवीर पिरथी सिरै, (अरु) देव-देवियां अवतरै।
गजराज आज घण गरब सूं, (थनै) क्रोड बार वन्दन करै।। 01।।[…]

» Read more

अटल स्वातंत्र्य उपासक महाराणा प्रताप

अनूठी आन, बान एवं शान वाला यह राजस्थान प्रांत शक्ति, भक्ति एवं अनुरक्ति की त्रिवेणी माना जाता है। यहां का इतिहास शौर्य एवं औदार्य के लिए विश्वविख्यात रहा है। यहां जान से बढ़कर आन तथा प्राण से बढ़कर प्रण की शाश्वत परम्परा रही है। राजस्थान की इस तपोभूमि की कुछ ऐसी विशेषताएं रही हैं, जो अन्यत्र दुर्लभ है। यहां के वीरों ने धरती, धर्म, स्त्री एवं असहायों की रक्षार्थ मरने को मंगल माना; यहां की वीरांगनाओं ने अपनी कंचन जैसी काया का मोह त्यागते हुए अपने हाथों अपना सीस काट कर वीर पतियों को प्रणपालन का अद्वितीय पाठ पढ़ाया; यहां के संतों ने जन-जन की जड़ता को दूर करते हुए मानवधर्म की अलख जगाई; यहां के साहित्यसेवकों ने राजा से रंक सभी को कर्तव्यपथ पर अडिग डग भरने की सुभट सीख दी। जीवन से अत्यधिक मोह होते हुए भी काम पड़ने पर मरने से मुंह नहीं मोड़ कर सिंधुराग पर रीझते उन वीरों की मरदानगी की मरोड़ देखते ही बनती है। दुनिया में दूसरी जगह शायद ही ऐसा उदाहरण हो जहां वचन प्रतिपालन हेतु विवाह के ‘कांकण डोरड़े’ खोले बिना ही दूल्हे ने चंवरी में ‘राजकंवरी’ को छोड़कर ‘भंवरी’ की पीठ पर सवार हो युद्धभूमि की ओर प्रस्थान किया हो।[…]

» Read more

जंभवाणी के नीतिकथनों की वर्तमान प्रासंगिकता

आज के समाज की समग्र झांकी को ध्यान में रखते हुए गुरु जंभेस की वाणी का सम्यक विवेचन करें तो उनके नीति-कथनों की वर्तमान प्रासंगिकता कदम-कदम पर दृष्टिगोचर होती है। मैंने 20 अलग-अलग बिंदुओं में इनको संकलित करने का प्रयास किया है। ये बिंदु विश्लेषण-संश्लेषण के आधार पर घटाएं-बढ़ाए भी जा सकते हैं।
01. कर्म की प्रधानता
व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है।
उत्तम कुली का उत्तम न होयबा, कारण किरिया सारूं (26)
राजस्थानी लोकसाहित्य का ” कुंभ में सिंधु समात नहीं”
‘हक हलालूं, हक साच कृष्णो, सुकृत अहळो न जाई (70),
ब्राह्मण नाऊं लादण रूड़ा, बूता नाऊं कूता (72),
ओछी किरिया आवे फिरिया (77)[…]

» Read more

आज वार इतवार

आज वार इतवार, आज घर-बार संभाळो।
आज वार इतवार, टूर पसवाड़ै टाळो।
आज वार इतवार, नहीं कित आणो-जाणो।
आज वार इतवार, न को महमान बुलाणो।
बैठ कर आज परिवार बिच, बिनां बात बातां करो।
गजराज तणी इण गल्ल पर, ध्यान नेक मीतां धरो।।[…]

» Read more

डिंगल काव्यधारा में प्रगतिशील चेतना

शौर्य, औदार्य, भक्ति, नीति, लोकव्यवहार एवं अनुरक्ति आदि विविध विषयों में रचित राजस्थानी साहित्य की डिंगल काव्यधारा का अपना अनुपम एवं गौरवमयी इतिहास है। धारातीर्थ धाम के रूप में स्वनामधन्य इस राजस्थान की धोरा धरती की शौर्यप्रधान संस्कृति के निर्माण और परित्राण में डिंगल काव्यधारा का विशेष योगदान रहा है। इस धारा के कवियों में हलांकि अनेक जाति वर्ग के लोगों का नाम आता है लेकिन इनमें अधिकांश कवि चारण रहे हेैं और आज भी हैं। अतः यह चारणी काव्य नाम से भी जाना जाता है। “आधुनिक हिंदी जगत में डिंगल काव्यधारा यानी चारण काव्य के लिए प्रायः भ्रामक धारणाएं व्याप्त है, जो लेशमात्र भी आप्त नहीं है। वस्तुतः चारण सामाजिक चेतना का संचारण एवं क्रांति का कारण है। वह स्वातंत्र्य का समर्थक, पौरुष का प्रशंसक और प्रगति का पोषक होने के साथ ही युगचेता, निर्भीक नेता और प्रख्यात प्रणेता रहा है। उत्कृष्ट का अभिनंदन एवं निकृष्ट का निंदन इसकी सहज वृत्ति रही है। सिद्धांत एवं स्वाभिमान हेतु संघर्ष करने वाले बागी वीरों का वह सदैव अनुरागी रहा है। “[…]

» Read more
1 9 10 11 12 13 18